शार्प भारत डेस्क : वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है. वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे, प्रपोज डे के बाद तीसरे दिन अब चॉकलेट डे की बारी है. बुधवार यानी 9 फरवरी को लोग अपने चाहने वालों को चॉकलेट देकर अपने प्यार और अपनेपन का अहसास कराएंगे. इस दिन पार्टनर अपने प्रेमी को चॉकलेट खाते और खिलाते है. वहीं चॉकलेट गिफ्ट कर अपनी दिल की बात करते है. वैसे देखा जाए तो चॉकलेट हो या कोई अन्य गिफ्ट ये सभी प्यार में मधुरता का प्रतीक है. वहीं इन दिनों होम मेंड चॉकलेट काफी चर्चे में है. जिसे कपल अक्सर पसंद करते है. इस दौरान लोग अपने चाहने वालों को चॉकलेट के साथ प्यार भरे मैसेज, शायरी और उनके साथ बिताये खुबसूरत पलो को शब्दों में पीरोकर भेंट करते है. ऐसा कहा जाता है कि चॉकलेट देने से लोगों के रिश्तों में मिठास बढ़ती है. (नीचे भी पढ़ें)
चॉकलेट खाने से हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचता है. सेहत के दृष्टिकोण से ड्रार्क चॉकलेट हमारी ह्दय के लिए काफी अच्छी होती है. वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट की मांग बहुत बढ़ गयी है. इस दौरान बाजार में विभिन्न प्रकार के चॉकलेट मिलती है. ड्रार्क चॉकलेट, वाईट चॉकलेट, नट्स चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, सेमीस्वीट चॉकलेट, बीटरस्वीट चॉकलेट, बेकिंग चॉकलेट, रुबी चॉकलेट, रॉ चॉकलेट, ऑर्गेनिक चॉकलेट, कोवरचुयर चॉकलेट भारतीय बाजार में उपलब्ध है. इन चॉकलेटों की कीमत 50 रुपए से लेकर हजारों रुपए के बीच है. विभिन्न कंपनियों के नाम से ये सारे चॉकलेट बाजार में मिल रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
इसलिए मनाया जाता है चॉकलेट डे-
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन कपल चॉलेट डे मनाते है. वैज्ञानिकों के मुताबिक चॉकलेट में थियोब्रोमाइन और कैफीन मौजूद होती है, जो एंडोरफिन रिलीज करती है. चॉकलेट के खाने ये मन और शरीर को आराम देती है. वहीं इसे लेकर कई शोध भी किए गए है. (नीचे भी पढ़ें)
चॉकलेट से है हार्मोनल कनेक्शन-
चॉकलेट हमारी इच्छाओं को बढ़ावा देता है. यह कपल के बीच रोमांस के बीच की दुरियों को मिटाता है. चॉकलेट कार्मोत्तेजक फूड है. वहीं लव पार्टनर को चॉकलेट देने की कवायद लंबे समय पूर्व से ही चल रही है. कहा जाता है कि यूरोप में रिश्तों का बढ़ाने के लिए चॉकलेट का प्रयोग किया जाता था, तब से लेकर अब तक यह काफी चर्चित है.



