जमशेदपुर : मुंबई में आयोजित टाटा मोटर्स पीएफ ट्रस्टी की बैठक में जमशेदपुर के सेवानिवृत कर्मियों का पेंशन का मुद्दा उठा. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह व अध्यक्ष गुरमीत सिंह मुंबई में पेंशन को लेकर ट्रस्ट की बैठक में सम्मिलित हुए थे. पिछले कुछ दिनों से लगातार टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री से संपर्क कर अपनी मांगे रख रहे थे.(नीचे भीपढ़े)
अध्यक्ष एवं महामंत्री ने अपने दायित्व को निभाते हुए इस मांग पत्र को बैठक में उपस्थित टाटा मोटर्स के सीएचआरओ रविंद्र, फाइनेंस हेड बालाजी व सीताराम कांडी को सौंपा. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मांग पत्र पर बातचीत भी की. सेवानिवृत्त कर्मियों की बातों को टाटा मोटर्स के वरीय अधिकारी तक पहुंचाने का काम किया गया. इधर फिर कुछ दिनों बाद पीएफ ट्रस्टी की बैठक होने वाली है.



