चांडिल : सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना अंतर्गत साधन होटल के समीप ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह 9 बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ रेलवे ट्रैक पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सूचना पाकर चांडिल पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची. वहीं शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है. घटना साधन होटल के समीप डाउन लाइन की है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आगे की छानबीन जारी है.




