जमशेदपुर: मानगो में ओल्ड पुरुलिया रोड पर महल इन होटल के पास कपाली की तरफ जाने वाली वारिस कॉलोनी की सड़क जर्जर हो गई है. यह सड़क कुछ महीने पहले ही बनाई गई थी. लेकिन, नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है. इसके चलते सड़क टूट गई. जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि मानगो नगर निगम से कई बार शिकायत की गई.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इधर झांकने तक नहीं आए. इससे लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है. लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी रोज जुर्माना वसूलने का अभियान चलाते हैं और दुकानदारों से जुर्माना वसूलते हैं. लेकिन, नागरिक सुविधा को लेकर उनका रवैया ठीक नहीं है. इलाके के लोग कहते हैं कि अगर नगर निगम ने नाले के पानी को सड़क तक आने से रोक दिया होता तो सड़क नहीं टूटती.(नीचे भी पढ़े)
ऑटो चालक मोहम्मद शाहनवाज खान ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने से अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं. आए दिन खराब सड़क होने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. मंगलवार को ही दो महिलाएं गिरकर घायल हुई थी.




