रांची : झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 समिट को लेकर अतिथि बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे हैं. दो और तीन मार्च को समिट का आयोजन किया जाना है. प्लेन में आई तकनीकी खराबी के कारण प्लेन का दरवाजा नहीं खुला, जिससे मेहमानों को प्लेन के अंदर ही 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. 15 मिनट बाद जब एयरपोर्ट से मेहमान निकले तो अतिथियों का स्वागत स्थानीय और परंपरागत संगीत-नृत्य से किया गया. हांलाकि इस दौरान मीडिया को मेहमानों से दूर रखा गया. इसके बाद डेलीगेट रांची के रेडिशन ब्लू होटल के लिए रवाना हो गए. डेलीगेट के स्वागत के लिए कई नेता और पदाधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
मेहमानों की सूची में अब तक स्पेन से डॉ जोश मैनुअल परेज मोरालेस, यूनाइटेड किंगडम से सुनील कुमार, पियर्स पुरडे, साउथ अफ्रीका से सेलबी मोदिबा, बर्नार्ड ब्लाडरग्रोएन, फ्रांस से दिदिएर राबोइशन, इंडोनेशिया से एल्डरिन हरवानी, तुर्की से तस्लीम गुल्स गुरेल, सिंगापुर से शीयान ताय, सउदी अरब से नाहला अलहाजमी, इमान मो. अलहुजिमी, नीदरलैंड से विकास कोहली, यूएइ से आमेल अबदल्ला मो. अलहामदी, बुथाइना अलबास्तकी, भारत से पेरिक फिलोन आसिदा, इटली से अलेसांद्रो बोयरो, सिंगापुर से वेई एन एलिजा आंग, ब्राजील से फिलिप सिलवा बेलुची, जर्मनी से साइमन क्लिनपास, रिपब्लिक ऑफ कोरिया से यून जंग पार्क आदि मेहमानों के शामिल होंगे.




