जमशेदपुर : टाटा स्टील में तीन मार्च को होने वाले संस्थापक दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस कड़ी में कंपनी के भीतर वर्क्स मेन गेट में पार्किंग की नयी व्यवस्था को लागू कर दी गयी है. इसके तहत वीआइपी को मेन गेट के पास ही पार्किंग करने की इजाजत होगी जबकि आइएल 1 स्तर के ऑफिसर पार्किंग एरिया कॉमर्शियल बिल्डिंग साउथ एरिया और आइएल 2 स्तर के अधिकारी जीओआरसी गेट के पास ट्राफिक सिगनल के पास पार्किंग करेंगे. बिष्टुपुर थाना से लेकर एक्सचेंज गेट, पिजन गेट के पास या एल टाउन गेट के पास या ऑफिस रोड पर किसी तरह की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी. जो भी प्रदर्शनी में भाग लेंगे, वे लोग पिजन गेट या एल टाउन गेट से घुसेंगे और पिजन गेट से बाहर निकलेंगे. जीओआरसी गेट से किसी को जाने नहीं दिया जायेगा. जीओआरसी गेट और आर्मरी ग्राउंड के पास सिक्यूरिटी की तैनाती होगी. बिष्टुपुर थाना और जुबिली पार्क में स्थानीय पुलिस की मदद ली जायेगी. तीन मार्च को कर्मचारी जो ड्यूटी पर जायेंगे, वे लोग जीओआरसी गेट, पिजन गेट और एक्सचेंज गेट से नहीं जायेंगे. उसके अलावा दूसरी गेटों से उनको इंट्री दी जायेगी.




