जमशेदपुर : टाटा स्टील की विभिन्न कमेटियों में नये अधिकारियों को शामिल किया गया है. इसके तहत चीफ टीक्यूएम एंड सीक्यूए त्रिप्ति श्रीवस्तव को ज्वाइंट वर्क्स क्वालिटी कमेटी, सजेशन बॉक्स कमेटी का सदस्य बनाया गया है. चीफ स्पेयर्स एंड सर्विसेज विजय कुमार त्रिपाठी को जोनल वर्क्स कमेटी शेयर्ड सर्विसेज का चेयरमैन बनाया या है जबकि ज्वाइंट एमीनीटीज कमेटी और सेंट्रल वर्क्स कमेटी में सदस्य बनाये गये है. टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा बगान एरिया विकास कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है जबकि अस्पताल एडवाइजरी कमेटी और ज्वाइंट कंसल्टेटिव काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट का स्थायी सदस्य बनाया गया है. टाटा स्टील के चीफ सिक्यूरिटी अरविंद कुमार सिन्हा को ज्वाइंट वर्क्स काउंसिल का स्थायी सदस्य बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के चीफ इनफारमेशन ऑफिसर जयंता बनर्जी को ज्वाइंट कंसल्टेटिव काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट बनाया गया है. हेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट वैभव गुप्ता को ज्वाइंट एमिनिटीज कमेटी का सदस्य बनाया गया है. टाटा स्टील के चीफ कारपोरेट सर्विसेज जमशेदपुर प्रणय सिन्हा को ज्वाइंट वर्क्स क्वालिटी कमेटी, स्पेशल सेंट्रल वर्क्स कमेटी, हाउस एलॉटमेंट कमेटी, बगान एरिया विकास कमेटी का सदस्य बनाया गया है. उनको जेसीसीएम का स्थायी सदस्य मनोनित किया गया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने यह सारे मनोनयन किये है.




