रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में रेल ठहराव-जन आंदोलन के अगुवा सह समाजिक कार्यकर्ता अमित महतो, मुखिया डॉक्टर दिनेश चंद्र वोइपाई के नेतृत्व में मण्डल रेल प्रबन्धक अरुण जातोह राठौर के साथ बैठक की. बैठक में सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक भी मौजूद थे. बैठक में जीप सदस्य जगदीश नायक, मनोज रंजन हिंदवार, निरंजन वोइपाई, अनंत प्रधान भी उपस्थित थे. इस दौरान डीआरएम अरुण जातोह राठौर ने बैठक के दौरान माह अंत तक इस्पात का ठहराव सोनुआ और गोइलकेरा में करने का आश्वासन दिया है. साथ ही लोकल ट्रेनों का टाइमिंग में भी बदलाव करने की बात कही है.




