चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में गर्मी पड़ते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गया है. गर्मी शुरू होते ही प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान है. ज्ञात हो कि मार्च माह में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा है और प्रखंड के दर्जनों विद्यार्थी परीक्षा देंगे. बिजली की आंख मिचौली शुरू होने से ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है. बिजली के कटने से विद्यार्थियों के पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बिजली की कटौती के लिए विभाग द्वारा कोई समय निर्धारित नहीं की गई है, विभाग द्वारा जबतब बिजली काट दी जाती है. वही चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए पूर्ण रूप से नगर पंचायत के जलापूर्ति योजना पर निर्भर है. बिजली के कटने से नगर पंचायत क्षेत्र के कई टोला और मुहल्ला के लोगों को पानी भी समय पर नहीं मिल पा रही है जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है.




