जमशेदपुर : टाटा स्टील और जमशेदपुर के संस्थापक जेएन टाटा को उनके जन्मदिन पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्प और माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल एन टाटा ने उनको अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस मौके पर उन्होंने यहां से झाकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने माल्यार्पण किया. इसके बाद करीब 22 झाकियां निकाली गयी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियों)
विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनको बारी बारी से श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस दौरान यातायात व्यवस्था को रोक दिया गया था. अपने संबोधन में नोएल एन टाटा ने कहा कि उनकी यादें जमशेदपुर से जुड़ी हुई है, जब रतन टाटा यहां काम करते थे. उन्होंने कहा कि वे अपने पिता और दादा के साथ जरूर यहां आते थे. नये साल और क्रिसमस यहां ज्यादातर वक्त मनाते थे. जमशेदपुर से उनकी बचपन से जुड़ी कई यादें जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि आज संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा का विजन है कि यह शहर इतनी तेजी से आगे बढ़ा है और थ्री स्टार रैंकिंग पर है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील और टाटा समूह नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. केंद्र और राज्य की सरकारों की मदद से पूरा प्लांट संचालित हो रहा है. उन्होंने माना कि वैश्विक परेशानियों और यूक्रेन, रुस युद्ध का असर यहां भी पड़ रहा है, लेकिन चूंकि भारत में अपना आंतरिक खर्च और आंतरिक व्यवस्था इतनी मजबूत है कि उतना इसका असर नहीं पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि 2045 तक नेट जीरो मिशन के तहत कंपनी कार्बन उत्सर्जन में शून्यता ले आयेगी जबकि 2025 तक नौकरियों में डाइवर्सिटी लायी जायेगी. महिलाओं को नौकरियों में प्राथमिकता दी जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)

जल्द से जल्द सारी व्यवस्था को हम लोग दुरुस्त कर लेंगे. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर विकास की ओर बढ़ रहा और सरकारों के साथ मिलकर इसको और आगे ले जायेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बिलकुल पटरी पर है और तेजी से बढ़ने वाला इकॉनॉमी है. इसकी गति तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकेगी. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने समाज के विभिन्न लोगों के साथ मुलाकात भी की और उनको कंपनी का साथ देते रहने की अपील भी की. (नीचे भी पढ़ें)

पोस्टल पार्क में ये झांकियां रही आकर्षण का केंद्र – इस दौरान भी विभिन्न झांकियां निकाली गई. जिसमें बुलेट राइडर्स, जुस्को स्कूल, एनसीसी, टाटा मोटर्स, हार्टिकल्चर सोसाइटी जमशेदपुर, मद्रासी सम्मेलनी, गुजराती सनातन समाज, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, रॉबिन हुड आर्मी, उत्तर प्रदेश संघ और एमएनपीएस स्कूल, डीबीएमएस समाज, द मिलानी, डीबीएमएस करियर एकैडमी, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, छतीसगढ़ी जन कल्यान समिति ने झांकियां प्रस्तुत कर जेएन टाटा को श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़ें)

रोडमेल्टर्स,जमशेदपुर बुल्लेट क्लब, एक संस्था के रूप में 2008 को स्थापित हुई । 4 लोगो से शुरू हुआ यह समूह आज 100 लोगो से ज्यादा बुलेट राइडर्स का समूह है। इनका उदघोष है, “we ride with purpose” अर्थात उद्देश्य के साथ राइड करना। ना केवल भारत के विभिन्न भूभाग लद्दाख, राजस्थान, कन्याकुमारी, शिलांग, नागालैंड, सिक्किम, केरला इत्यादि, अपितु भूटान, नेपाल, बांग्लादेश तक राइड कर इन्होंने यातायात नियम एवम सड़क सुरक्षा का पालन करने का सन्देश जनमानस तक पहुंचाया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ उतर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक का प्रेरित करने वाला राइड गत वर्ष इस समूह ने किया। आप देख रहे है, हेल्मेट, राइडिंग गियर और बूट पहने, सड़क सुरक्षा का संदेश देता रोडमेल्टर्स, जमशेदपुर बुल्लेट क्लब।




