
साकची शारदामणि स्कूल की शिक्षिका चन्द्रा दास को हाईकोर्ट से मिली जमानत : साकची के शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की नवीं की छात्रा का स्कूल परिसर में कपड़े उतरवाने और क्षुब्ध होकर घर जाकर छात्रा आत्मदाह करने के मामले की आरोपी शिक्षिका चंद्रा दास को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. घटना 15 अक्तूबर 2022 को घटी थी. घटना के बाद खुद डीसी विजया जाधव छात्रा के परिवार के लोगों से मिलने के लिये घर पर गयी थीं. हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया था.
परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ी गई, जांच करते समय शिक्षिका द्वारा उतारवा गया था कपड़ा – स्कूली छात्रा पर क्लास रूम में परीक्षा के समय नकल करने का आरोप लगाते हुये स्कूल परिसर में ही छात्रा ने कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया था. घर आते ही छात्रा ने अपने कमरे में किरासन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे हुये थे. यहां पर इलाज के क्रम में एक सप्ताह के बाद उसकी मृत्यु हो गयी थी.
खूब हुआ था आंदोलन – घटना के बाद स्कूल की छात्राओं ने ही स्कूल परिसर में खूब आंदोलन किया था. आंदोलन करने का मुख्य कारण यह था कि स्कूल के प्राचार्य की ओर से इस मामले में साफ कह दिया गया था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है. अंत में आरोपी टीचर के खिलाफ विरोध को देखते हुये उसे सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले में जिला प्रशासन की ओर से जांच टीम बनाकर जांच भी करायी गयी थी. बचाव पक्ष से निचली अदालत में अधिवक्ता अचिंत सी ने पक्ष रखा था. (नीचे भी पढ़ें)
गैंगस्टर अखिलेश सिंह कि बेनामी संपत्ति मामले में अनुसंधानकर्ता की हुई गवाही : बिरसानगर के सृष्टि गार्डन में गैंगस्टर अखिलेश सिंह की बेनामी संपत्ति के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में अनुसंधानकर्ता (एसआई) परम प्यारेलाल खालको और रामेश्वर उरांव की गवाही हुई. गवाही में दोनों ने अदालत के समक्ष अभियोजन का समर्थन किया हैं. रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को ही गवाही दी थी. इस मामले की अगली गवाही 13 मार्च को कोर्ट में होगी. इसके पहले पूर्व डीएसपी अनिमेष नैथानी की क्रास एग्जामिनेशन हुई थी. मामले में अखिलेश सिंह की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह और प्रकाश झा पैरवी कर रहे हैं.
अखिलेश और गरिमा है मामले में आरोपी – इस मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह को आरोपी बनाया गया है. घटना के संबंध में बिरसानगर थाने में 29 मार्च 2017 को मामला दर्ज कराया गया था. दोनों पर आरोप लगा था की दूसरे के नाम से फ्लैट खरीदी है. इस कारण से पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. घटना के दिन जमशेदपुर की पुलिस टीम सृष्टि गार्डन में छापेमारी करने पहुंची हुई थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन से संबंधित कई कागजात बरामद किया था. कागजातों के माध्यम से पुलिस ने बेनामी संपत्ति का मामला दर्ज कराया था.



