
रामगोपाल जेना / नोवामुंडी : नोआमुंडी बाजार मुख्य चौक में कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसीलुदिन खान के दिशा निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष आमिर अंसारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गुंडों के द्वारा जो कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व सांसद सह त्रिपुरा प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गृह मंत्री अमित शाह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक शाह का पुतला दहन किया गया और भाजपा पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई. मौके पर कामगार कांग्रेस प्रखड अध्यक्ष नोवामुंडी आनंद गोप जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सूरज मुखी, नोआमुंडी उपाध्यक्ष बंसरज सिंह, जगन्नाथपुर उपाध्यक्ष विकाश घंटीयारी, मझगांव उपाध्यक्ष राधा मोहन पान, शिवा दास, रंजीत गोप, अमित दास, कलाम अंसारी, सुशांत गौड़, इमरान अंसारी, विकाश पोद्दार, मनोज पान, प्रकाश पूर्ति, अमिताभ पूर्ति, भगवान गोप आदि मौजूद थे.




