• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela police questioned – सरायकेला पुलिस पर उठते सवाल, चांडिल में किसका राज ! अपहरण मामले में पुलिस के बनाये वीडियो पर एफआईआर, महंत मामले में शून्य

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल में कानून का दो रंग देखने को मिल रहा है. अक्सर गरीब और कमजोर तबके के लोग कहते सुने जाते हैं कि कानून सबके लिए बराबर नहीं है. चांडिल अनुमंडल में इसका प्रमाण हालिया घटित दो घटनाओं में साफ देखने को मिल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

कहते हैं कि कानून भी अमीर और गरीब में भेदभाव करती हैं, कमजोर पर कानून लागू होती हैं और अमीर तथा प्रभावशाली लोगों के आगे कानून नतमस्तक हो जाता है. क्या यह कथन सही है ? शायद नहीं, क्योंकि संविधान में वर्णित कानून सबके लिए बराबर ही कहा गया है. यह तो कानून के रखवाले ऐसा परिस्थिति उत्पन्न करते हैं, जिससे आम जनता, गरीब, शोषित वर्ग यह मान लेते हैं कि कानून अमीर और गरीब लोगों के लिए अलग अलग है. जबकि ऐसा नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

चांडिल थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई आश्चर्य है. जहां पुलिस की भूमिका और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

विदित हो कि पिछले 11 जनवरी को सैकड़ों लोगों द्वारा चांडिल थाना क्षेत्र के बिरिगोड़ा में नेशनल हाईवे पर टायर जलाकर सड़क जाम किया गया था. इसको लेकर चांडिल पुलिस ने स्वयं द्वारा किए गए वीडियोग्राफी के आधार पर सड़क जाम करने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज किया है, लेकिन पुलिस उक्त मामले को रफा- दफा करने की फिराक में है. बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में पुलिस ने अबतक सड़क जाम के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, जबकि, साधारण मामलों में पुलिस आरोपियों के घरों में दबिश देती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

जानें क्या है पूरा मामला : विदित हो कि पिछले 10 जनवरी को नाटकीय ढंग से स्थानीय दिलीप महतो स्वयं छिप गया था. उसने अपने मोबाईल को स्विच ऑफ किया था और अपने स्कोर्पियो को हाइवे किनारे छोड़कर छिप गया था. इधर, स्थानीय लोगों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए उसकी खोजबीन शुरू कर दी. वहीं, पुलिस भी खोजबीन में जुट गई थी. अगले दिन 11 जनवरी को लोगों ने दिलीप महतो की बरामदगी की मांग लेकर चांडिल थाना क्षेत्र के बिरिगोड़ा में नेशनल हाईवे पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया था. बताया जाता है कि दिलीप महतो बिल्कुल सुरक्षित था, इसकी जानकारी उन लोगों को भी थी जो सड़क जाम में शामिल थे. इसके बावजूद पुलिस को परेशान किया गया था. पुलिस के ऊपर तरह- तरह के लांछन लगाए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने भी मामले का 48 घंटे से पहले ही उद्भेदन कर दिया. 12 जनवरी को पुलिस ने दिलीप महतो को धालभूमगढ़ से बरामद कर लिया. इसके बाद दिलीप महतो के नाटक का खुलासा होने पर पुलिस प्रशासन को मैनेज करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया. दिलीप महतो ने स्वयं के डिप्रेशन में होने का हवाला देकर स्वयं को बचा लिया. सूत्र बताते हैं कि उसे बचाने में सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है. इधर, दिलीप महतो के बरामदगी की मांग लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगाने वाले 22 नामजद समेत डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध चांडिल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है. यह एफआईआर कोई और नहीं, बल्कि पुलिस ने स्वयं किया है. सड़क जाम के दौरान मौजूद पुलिस ने स्वयं ही वीडियोग्राफी किया था और उसी वीडियो फुटेज के आधार पर गैर जमानती धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज किया गया है. लेकिन अब तक पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किया है. यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

इन लोगों पर हुआ है एफआईआर : मामले में पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो क्लिप के आधार पर हिकीम चंद्र महतो, खगेन महतो, विष्णु कुमार, संटू महतो, मनोज महतो, कैलाश महतो, आदित्य महतो, प्रह्लाद महतो, मधुसुदन दास, चुका महतो, झाड़ प्रमाणिक, चंदन राय, विश्वजीत महतो उर्फ बापी, तारकनाथ महतो, विभूति महतो, प्रदीप कुमार महतो, अजय महतो, नगेन महतो, अजय महतो, खिरधर महतो, खुट्ट, देव गोराई समेत अन्य 100 से 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इन लोगों पर धारा 341, 342, 147, 149, 150, 151, 152, 153, 323, 353, 504 एवं 120 (b) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

महंत विद्यानंद सरस्वती एवं उनके गुंडों पर चुप्पी क्यों !

इसी तरह की घटना बीते 16 फरवरी को घटित हुई थी. जहां पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने अपने समर्थकों के साथ पाटा टोल प्लाजा के कर्मियों की बेरहमी से पिटाई की थी. यहां तक की महंत के गुंडों ने पूरे टोल प्लाजा को तहस- नहस कर दिया था. इसके पर्याप्त साक्ष्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर अन्य कई प्लेटफार्म पर उपलब्ध है. बावजूद इसके पुलिस- प्रशासन ने अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है. इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी द्वारा नपा तुला जवाब दिया जाता है. सवाल यह उठता है कि जब बिरीगोडा मामले में 341, 342, 147, 149, 150, 151, 152, 153, 323, 353, 504 एवं 120 (b) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है, तो पाटा टोल प्लाजा मामले में क्यों नहीं ? इससे साफ प्रतीत होता है कि सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल में कानून के दो रूप हैं. जिसका खामियाजा सिर्फ और सिर्फ गरीबों और मजलूमों को उठाना पड़ रहा है. रसूखदार आज भी कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

June 13, 2026
Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
खबर

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

June 13, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

June 13, 2026
Next Post

West Singhbhum urja mela - चक्रधरपुर में लगा ऊर्जा मेला, 17 आवेदन आयें, पांच का हुआ निष्पादन

Horoscope Know Your Day Sunday day 12th march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 मार्च 2023

Horoscope Know Your Day Sunday day 12th march 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 मार्च 2023

Jharkhand bokaro firing - बोकारो में देर रात हुई फायरिंग, व्यवसायी को लगी गोली, हालत गंभीर, विरोध में सड़क जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

tata steel employees news : टाटा स्टील के कर्मचारी ले सकते हैं वीजी गोपाल स्कॉलरशिप, इस दिन तक ये लोग कर सकते हैं आवेदन

jamshedpur labour department : जमशेदपुर में श्रम मामलों को लेकर हुई सुनवाई, कई मसलों का हुआ निबटारा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News