चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के दिघी गांव के पास नगर पंचायत विकास फंड से लगभग 22 लाख की लागत से 4 साल पूर्व निर्मित सामुदायिक हॉल सह वार्ड विकास केंद्र वार्ड क्षेत्र के लोगों के लिए दर्शन की वस्तु मात्र बनकर रह गया है. वार्ड विकास केंद्र का ताला कभी खुला ही नहीं है. भवन झाड़ियों से घिरता जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
भवन की देखरेख करने वाला कोई नहीं है. वार्ड विकास केंद्र का उपयोग नहीं हो रहा है. यहां पर कभी भी कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होता है. ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड विकास केंद्र निर्माण के बाद से आज तक भवन का ताला नहीं खुला है. वार्ड संख्या 1 में गोविंदपुर के पास निर्मित सामुदायिक हॉल सह विकास केंद्र भी बेकार पड़ा हुआ है. इसका भी उपयोग नहीं हो रहा है. नतीजतन यह भवन भी अब बर्बाद होने की कगार पर है.




