चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए मंगलवार से सीएचसी के पास कांग्रेस के बैनर तले हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा यह जानकारी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष फजलूर रहमान और युवा मोर्चा के बहरागोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने दी है. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि चाकुलिया सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन यूनिट के स्थापना सह चिकित्सकों की नियुक्ति, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्स-रे मशीन की स्थापना करने, अस्पताल परिसर में हाई मास्क लाइट लगाने और अस्पताल में एक अतिरिक्त पेयजल बोरिंग का निर्माण कराने समेत अन्य मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि उक्त मांग पत्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को देकर सीएससी परिसर में लोगों को समुचित स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की मांग की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले और अभियान को सफल बनाये.




