बहरागोड़ा: बहरागोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया. यहां के विभिन्न चौक चौराहों से लेकर नेशनल हाईवे पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई. बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर थी, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और ट्रिपल लोड बाइक सवारों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने कहा कि यह जांच अभियान एंटी क्राइम और सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करवाने एवं वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.



