जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति का आयोजन सबूज कल्याण संघ टेल्को में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ में महिलाओं द्वारा गोधन कूटकर किया गया एवं समाज के सभी सदस्यों द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया एवं शाम में रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव राजीव शरण, कोषाध्यक्ष संजय दास, अरविंद श्रीवास्तव, रितेश शरण, चंद्रेश्वर प्रसाद, निरंजन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, दिवाकर सिन्हा, नरेंद्र कर्ण, कल्याणी शरण, सुजीता शरण, हेमलता शरण, संगीता श्रीवास्तव, अमिता दास, रानी श्रीवास्तव एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे.












