जमशेदपुर : टाटा स्टील के टीआरएफ लेबर यूनियन के द्वारा भारत सेवाश्रम संघ में आश्रमवासियों को दोपहर का भोजन कराया गया. इस मौके पर आश्रम के मुखिया वैभव पाण्डेय के द्वारा टीआरएफ कंपनी एवं समाज के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की गयी. इस मौके पर टीआरएफ कंपनी के प्रबंध निदेशक ऊमेश कुमार सिंह ने यूनियन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. टीआरएफ लेबर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में यूनियन के द्वारा समाज हित में लगातार कार्यक्रम किए जा रहें. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के बीच कुछ पल गुजारकर उनमें यह विश्वास जगाना है कि वे भी हमारे समाज का एक अभिन्न अंग हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को अपने समाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करना चाहिए. हम सभी ने अपने जिन्दगी में जो भी प्राप्त किया है इस समाज से ही किया है, अतः यह हमारा उत्तरदायित्व बनता है कि हम सभी अपने समाज को कुछ वापस करने एवं एक दूजे को मदद करने का प्रयास करें. इस मौके पर सीएचआरओमो राशिद जाफरी, महाप्रबंधक विनोद कुमार सिंह, यूनियन के महामंत्री एमएच हीरामानेक, गुरमीत सिंह, अरविंद कुमार, डीएम (पर्सनल) एमएच उस्मानी, यूआ रराजू, जयंत सिंहा, यूनियन के संजय कुमार, बलभद्र पूर्ती, अंजनी कुमार, नवीन कुमार, राजन शेरपा, डीके प्रजापति, सुशील कुमार, बेबी कुमारी आदि उपस्थित थें. कार्यक्रम का संचालन सहायक सचिव अंजनी कुमार के द्वारा किया गया.











