गालूडीह: गालूडीह पुलिस शुक्रवार शाम जुआ एवं हब्बा डब्बा संचालको पर कारवाई करते हुए गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने गालूडीह थानान्तर्गत सालबनी गांव के जंगल में चल रहे मुर्गा पाड़ा में छापेमारी कर हब्बा डब्बा खेलवाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही नगद दो से ढाई हज़ार रूपया और हब्बा डब्बा खेलवाने का सामान बरामद किया है.(नीचे भी पढ़े)
जानकारी के अनुसार गालूडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सालबनी जंगल में चल रहे मुर्गा पाड़ा में खुलेआम हब्बा डब्बा का खेल हो रहा है. सूचना मिलते ही गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी सिविल ड्रेस में दलबल के साथ मुर्गा पाड़ा पहुंचे और हब्बा-डब्बा खेलवा रहे फुलपाल निवासी शेख जुम्मन उर्फ बाबू तथा नारगा निवासी अनिल कैवर्त को धर दबोचा..(नीचे भी पढ़े)
साथ ही उनके पास से नगद सहित सभी सामान बरामद किया. इसके बाद थाना लेकर आए. पुलिस को देखकर मुर्गा पाड़ा में अफरा तफरी का माहौल बन गया. कुछ साथी भागने में भी सफल रहे. गिरफ्तार दो लोगों पर गालूडीह द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.











