जमशेदपुर : जमशेदपुर के मनीफिट स्थित रामाधीन बागान सार्वजनिक छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों द्वारा घाट की सफाई और झाड़ू लगाने का कार्य अब भी जारी है. छठ महापर्व को देखते हुए घाट को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. सफाई कार्य में सहयोग के लिए छठ पूजा समिति के सदस्यों ने सभी सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. समिति के सदस्यों ने बताया कि अगले वर्ष तक विधायक निधि से छठ घाट पर कई विकास कार्य कराए जाने की योजना है. इससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान विवेक जायसवाल, विवेक राय, सुनील गुप्ता, प्रदीप सिंह,सुभम सिंह टिंकू महतो, कमलेश, दीपक दुबे, विपुल, पवन, विशाल रजक, संजय रजक, रवि रजक, रवि यादव, अमरेश राय, रवि सिंह, छोटू पांडेय, नितेश कुमार और सूरज रजक सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.












