जमशेदपुर: मणिपाल फाउंडेशन ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कॉरपोरेट सोशल रिस्पास्बिलिटी के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य विभाग को प्राइमरी हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के लिए 20 एक्टिव कूलिंग डिवाइस सौंपे.साथ ही सिविल सर्जन जुझार मांझी के निवेदन पर तय हुआ कि पांच और ऐसे डिवाइस मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज डोनेट करेगा.(नीचे भी पढ़े)

क्या है एक्टिव कूलिंग डिवाइस:यह एक पोर्टेबल वैक्सीन कैरियर है जो बैटरी से चलता है.यह डिवाइस रिचार्ज होता है और तापमान को 2 से 8 डिग्री के बीच नियंत्रित रखता है.सुदूरवर्ती प्राथमिक और कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए यह बहुत उपयोगी है क्योंकि यह पोर्टेबल है और एक बार चार्ज होने पर अगले 12 घंटों तक तापमान 2 से 8 डिग्री के बीच नियंत्रित रखता है.(नीचे भी पढ़े)
ऐसे में वैक्सीन, खून या अन्य सैंपल को सुदूरवर्ती क्षेत्र में लाने जाने में यह काफी कारगर होगा. वैक्सीन के कोल्ड चेन को बरकरार रखने की वजह से इस डिवाइस की मदद से उन बीहड इलाकों में भी वैक्सीनेशन का कार्य सुगमता से हो पाएगा जहां मुश्किल था. इस सुविधा के आने से जिले की अब तक वंचित आबादी तक वैक्सीन की पहुंच हो जाएगी. मणिपाल की तरफ से प्रतिनिधि प्रियंका सिंघल ने यह जानकारी दी.











