गिरिडीह: भाकपा माले ने शुक्रवार को बेंगाबाद के शामुडीह में बैठकर पीएम आवास के लाभुकों से मुलाकात की. इस दौरान मालूम चला कि कई लाभुकों ने कर्ज लेकर आवास पूरा किए. लेकिन भुगतान में विलंब तथा आवास में काम करने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने के कारण परेशान हैं. यही नहीं, मनरेगा में मजदूरी काफी कम रहना भी उनके लिए मुसीबत है.यहां लोगों की बातों को सुनने के बाद माले नेता राजेश यादव ने कहा कि, झारखंड बनने के बाद भी झारखंड वासियों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं. एक तो मोदी सरकार का तानाशाही व मजदूर विरोधी रवैया और ऊपर से झारखंड में शासन बदलाव के बावजूद सरकारी तंत्र की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं होने से लोगों की मुसीबतें पहले जैसी ही हैं.कहा कि, इस इलाके के अधिकांश आदिवासी परिवारों के लोग मजदूरी करने के लिए विवश हैं. लेकिन सरकार उनकी मजदूरी नहीं बढ़ाती.(नीचे भी पढ़े)
ऊपर से दलाल-बिचौलिए प्रशासनिक सांठगांठ से इनको मिलनेवाली मजदूरी की राशि भी मार लेते हैं.उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कर जिन लाभुकों की मजदूरी काम करने के बावजूद नहीं मिली है. उन्हें उसका भुगतान कराने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.मौके पर श्री यादव ने लोगों से भाकपा माले में शामिल होने तथा अपने हक-अधिकारों की लड़ाई भी तेज करने का आह्वान किया. इस पर मौजूद लोगों ने सहमति देते हुए कहा कि, वे अपने अधिकार की लड़ाई के लिए लाल झंडे तले एकजुट होंगे.इस दौरान मुख्य रूप से रामलाल मुर्मू, शंभू ठाकुर, कमल सोरेन, जीतू सोरेन, मनोदी हांसदा, चांदमुनी टुडू, बबीता चौड़े, हीरामुनी सोरेन, झोमोली सोरेन, सबीना हांसदा, राजेंद्र सिंह, जयनारायण सिंह, पांडु टुडू, बड़कू टुडू, सुकरा मुर्मू, शिबू मुर्मू, झगरू मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू समेत अन्य थे.











