जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के समीप बेखौफ अपराधकर्मियों ने 40 वर्षीय सूरज नामक व्यक्ति को गोली मार दी. गोली सूरज के सीने में लगी है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज को टाटा मुख्य अस्पताल ले गई है. घटना के बाद अपराधी भागने में सफल रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब 6:45 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने कपाली ओपी के डोबो मुख्य सड़क से सटे रोड नंबर 3 निवासी 40 वर्षीय सूरज कालिंदी के घर में घुसकर उसके छाती में गोली मार दी. गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए. फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है और अपराधियों के भी पहचान नहीं हो सकी है.











