बोकारो:बोकारो में प्राकृतिक पर्व सरहुल धूमधाम के साथ मनाया गया. सभी सेक्टर से आए आदिवासी समाज के लोग बोकारो नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर पहुंचकर सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया. इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सभी आदिवासी गानों में झूमते नजर आए. सभी सरना धर्म के लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला वर्ष पूरी तरह से खुशहाल और लोग अच्छे से खेती-बाड़ी कर सके इसकी हम कामना करते हैं. (नीचे भी पढ़े)

आदिवासी समाज सरहुल पर्व को नववर्ष के आगमन के मौके पर मनाने का काम करते हैं. आज के दिन से नववर्ष सरना धर्म मानने वालों का शुरू हो जाता है और जिसको लेकर पूरी तरह से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.आज के दिन सभी लोग सरना स्थल में जाकर पूजा अर्चना करते हैं. जहां सखुआ के पेड़ पूजा कर उसके फूल को धारण किया जाता है.











