जमशेदपुर: 14 अप्रैल, शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर बागबेड़ा में बाल सभा आयोजित कर डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई. इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के भईया-बहनों ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय के द्वारा दीप प्रज्वलन और डॉ.भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन से किया गया. इस अवसर पर आचार्य गोपाल कृष्ण चौधरी ने सभी भईया-बहनों को महान संविधान वेत्ता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जीवनी और संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने भैया बहनों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि हमारे देश के संविधान के जनक एवं मार्गदर्शक डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान के निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति-व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया. यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है.कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ.














