जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाने में 2018 में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में विकास सिंह हेते, गुड्डू समेत कुल 11 आरोपियों शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट से बरी कर दिया गया है. इस मामले की सुनवाई सीनियर डिवीजन सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सौदागर सिंह की अदालत कर रही थीं. इस दौरान विकास सिंह हेते और गुड्डू की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में हुई थी. (नीचे भी पढ़ें)
विकास सिंह हेते की बात करें तो वह झारखंड के ही पलामू जेल में बंद है और गुड्डू जमशेदपुर के ही घाघीडीह जेल में बंद है. इसके अलावा बाकी आरोपियों को पहले ही जमानत मिल गयी थी. घटना के संबंध में सोनारी थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी अनुज कुमार ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कराया था. मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता राकेश प्रसाद और श्रृष्ठी देबुका थे.




