जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल पहुंचे. उन्होंने यहां कदमा शास्त्रीनगर हिंसा के मामले में जेल भेजे गये भाजपा नेता अभय सिंह, सुधांशु ओझा, एडवोकेट चंदन चौबे समेत अन्य लोगों से मुलाकात की. विधायक सरयू राय ने यहां सभी से मुलाकात की और जानकारी ली कि कैसे उनको गिरफ्तार किया गया और किस तरह का बरताव जेल में हो रहा है. इस दौरान जेल में सारे नेताओं ने बताया कि किस तरह उनके खिलाफ अत्याचार हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि इस लड़ाई में वे लोग उनके साथ है. इसको लेकर वे लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार है. हिंदूवादी नेताओं के समर्थन में होने वाली लड़ाई में वे पूरी तरह साथ रहेंगे. इस दौरान उनके साथ भाजमो नेता अमित शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.





