जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) के तौर पर मनीष पाठक की जगह गजराज सिंह चरण नवनियुक्त किये गये है. इससे पूर्व वह चक्रधरपुर डिवीजन के सीनियर डीओएम के रूप में महत्त्वपूर्ण पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं. गौरतलब हो कि इससे पूर्व इस पद पर मनीष कुमार पाठक पदस्थापित थे. गजराज सिंह चरण ने आते ही सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और सभी को अपने कार्यों के प्रति ईमानदार और कर्त्तव्यनिष्ठ होने का निर्देश दिया. सभी कर्मचारीगण उनका गर्मजोशी से पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं भविष्य में गजराज सिंह चरण द्वारा उनके हर कार्यों में सहयोगी बने रहने की कामना की.





