जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरीशंकर रोड के पास रहने वाली महिला चित्रा दास से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर ली है. घटना बिष्टुपुर स्थित एल रोड के पास घटी है. पुलिस शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची थी. मंगलवार को भी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. बदमाशों का पता लगाया जा रहा है. महिला ने पुलिस को बताया कि घटना सोमवार की है. वह मार्केटिंग करने बिष्टुपुर गयी थी. तभी एल रोड पर दो बदमाश आए और उसका पर्स छीन कर फरार हो गए. पर्स में 10 हजार नकद और एक मोबाइल फोन था.





