
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो वायल करने को लेकर माहौल गर्मा गया है. इस मामले को लेकर भाजपा हमलावर है. भाजपा नेता विकास सिंह ने इसको सोशल मीडिया पर वायरल किया था और राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमला बोला था. इस मामले को लेकर अब विकास सिंह ने कहा है कि उनको सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. विकास सिंह ने एक लिखित शिकायत जमशेदपुर एसएसपी से की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि 17 अप्रैल को रात्रि 1:30 बजे मंत्री अश्लील हरकत कर रहे हैं. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

वीडियो की अगर जांच साइबर लैब में होगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. यह बात मंत्री बन्ना गुप्ता भी अच्छी तरह से जानते हैं. विकास सिंह ने कहा है कि उनके द्वारा वीडियो की सच्चाई जानने के प्रयास के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया में जिन्हें वे नहीं जानते है, उनको घर में घुसकर मारने की धमकी दे रहे हैं. विकास सिंह ने कहा है कि उनका बड़ा सर्जरी ब्रह्मानंद अस्पताल में हुई है, वे पूरी तरह बेडरेस्ट में हैं. (नीचे भी पढ़ें)
ब्रह्मानंद के यूरोलॉजिस्ट सर्जन डॉ चंपई सोरेन ने किडनी का ऑपरेशन किया है और उनको पूरी तरह बेड रेस्ट में रहने का सुझाव दिया है. अचानक अस्पताल में घुसकर मारना, घर में घुसकर मारना के साथ-साथ जिला प्रशासन अगर कल तक कुछ नहीं करेगा उसका अंजाम बुरा होगा का धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी अनजान लोगों द्वारा दिया जाने लगा, जिससे वे और उनका परिवार भय के साए में जी रहा है. उन्होंने पुलिस को स्क्रीन शॉट उपलब्ध कराया है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

अग्रवाल सम्मेलन ने किया मंत्री बन्ना गुप्ता का बचाव, कहा-अग्रवंशी बन्ना गुप्ता के साथ खड़ा है अग्रवाल समाज
अग्रवाल सम्मेलन ने राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता का बचाव किया है. मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थन में कहा है कि अग्रवंशी बन्ना गुप्ता के साथ खड़ा है. राजनीति में प्रतिद्वंदिता होती है और पक्ष विपक्ष दोनों हर मुद्दे पर एक दूसरे को घेरने की ताक में रहते है. किंतु राजनैतिक मूल्यों का इतना अवमूल्यन नहीं होना चाहिये कि नैतिकता को भी शर्मसार होना पड़े. किसी राजनेता पर लांछन लगाने के लिये किसी महिला की नंगी तस्वीर का सहारा लेना एक सभ्य समाज के लिये शर्मनाक है. कंप्यूटर तकनीक के अत्याधुनिक युग में एनीमेशन की सहायता से किसी की फोटो बदल कर दूसरे की फोटो डाल देना बहुत आसान है. किंतु मौरफिंग का यह कार्य जब तक हास्य या व्यंग्य के लिये किया जाए, तब तक स्वीकार्य है. परंतु मौरफिंग, एडीटिंग, फोटोशॉप जैसी तकनीक का उपयोग कर लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बन्ना गुप्ता की छवि धूमिल करने का जो कुत्सित प्रयास किया गया है, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन उसकी कड़ी भर्त्सना करता है. (नीचे भी पढ़ें)
एडीटिंग के लिये किसी महिला की अश्लील तस्वीरों का दुरुपयोग किया गया है, अग्रवाल सम्मेलन इस निंदनीय कार्य के लिये दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग करता है. अग्रवाल समाज व पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि बन्ना गुप्ता जिस गति से अपने क्षेत्र के विकास के साथ साथ प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं, उसी गति से उनके विरोधी सक्रिय व आक्रामक हो रहे हैं. झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका एवं जिला महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बयान जारी कर कहा कि अग्रवाल समाज अग्रवंशी बन्ना गुप्ता के साथ खड़ा है. हमलोग फेक वीडियो वायरल करने के कुकृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हैं एवं दोषियों पर कारवाई की मांग करते हैं.



