जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक सह निवेदन समिति सदस्य मंगल कालिंदी और बरही विधायक सह सभापति अकेला यादव झारखंड विधानसभा निवेदन समिति ने अध्यन यात्रा के दौरान अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में सेलुलर जेल का दौरा किया. यह काला पानी के नाम से भी जानी जाती है. इस विषय पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि यह अंग्रेजों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को कैद रखने के लिए बनाई गयी थी. (नीचे भी पढ़ें)

यह जगह अंग्रेजों के अत्याचारों की गवाही देती है. अंग्रेजों ने काला पानी की सजा के लिए खासतौर पर यह जेल का निर्माण करवाया था. आज ये जगह एक स्मारक के तौर पर मशहूर है, जिसे देखने के लिए देशभर के हजारों लोग यहां आते हैं. मौके पर झारखंड विधानसभा निवेदन समिति के सदस्य और विधायक के मीडिया प्रभारी सरबजोत भाटिया भी उपस्थित थे.












