गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के कालचिति पंचायत अन्तर्गत बासाडेरा गांव में वार्षिकोत्सव का समापन हुआ. कार्यक्रम का आयोजन बीएसडी क्लब धारागिरी के तत्वावधान में किया गया. मौके पर पुरुलिया के नुतनडीह जंगल महल किसान छऊ नृत्य और अस्परा सेवाजतन छऊ प्रशिक्षण केंद्र द्वारा छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया. इसके आलावा डांस प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सभी विजेताओं को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे. श्रीमती मुर्मू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र के लोग संघर्षशील होते है. लगातार अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद किया है. उसी का नतीजा है कि विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही है.(नीचे भी पढ़े)

बासाढेरा सबर बस्ती में पुलिया निर्माण एवं बीएसएनएल टावर की स्वीकृति मिली है. इसके आलावा डाइनमारी में भी मोबाइल टावर की स्वीकृति मिली है. आश्वस्त किया कि बहुत जल्द टॉवर लगेगा तथा ग्रामीणों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. जलमीनार का निर्माण कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सरकार एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है. स्वास्थ व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने 15वें वित्त आयोग के माध्यम से राशि जारी किया है. श्रीमती मुर्मू ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में भी 12 साल से इस पहाड़ी क्षेत्र में वार्षिकोत्सव का आयोजन करना सराहनीय है. मौके पर ग्राम प्रधान गौर सिंह,कमेटी के बाबुलाल सिंह, सुनील सिंह, कमल सिंह, भजोहरी सिंह, मथुरा सिंह, रोमेन मन्ना, अलोमनी सिंह, केशव सिंह समेत अनेक सदस्य मौजूद थे.




