जादूगोड़ा: यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच दोस्ताना संबंध कायम करने को लेकर तीन दिवसीय खेलकूद महाकुंभ का शुभारंभ हुआ. इधर पहली बार अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच आयोजित दोस्ताना यूसील अंतर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसके सफल संचालन की जिम्मेदारी संभाली स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव एन नागा राजू व अध्यक्ष मति भनन ने संभाली. महीने भर चलने वाली इस विभागीय अंतर प्रतियोगिता में वॉलीवाल,कैरम, स्पोर्ट्स, बैडमिंटन, चेस में भारी संख्या में कम्पनी अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा ले रहे है.(नीचे भी पढे)
खेल की शुरुआत वालीबाल प्रतियोगिता की शुरु हुई. इसमे 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ए से डी तक चार टीम तैयार की गई है व सभी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. इसके पूर्व डीएई की 37वां स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट में पहली बार तम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर खेल को लेकर अपनी रुचि को प्रदर्शित किया.प्रतियोगिता के पहले दिन हिमांशु तिवारी, जीतेश कुमार, अभिजीत कुमार, गोपी दास, के लक्ष्मी, मति भनन, ई राजू, ए अली, विद्या शर्मा समेत काफी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.



