जमशेदपुर : यूपी संघ की ओर से साकची मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एनुअल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मल्लिक एवं सदस्यों ने भी शिविर में रक्तदान किया.
मानिक मल्लिक ने कहा कि कैंसर से लेकर इमरजेंसी सर्जरी और दुर्घटनाओं के कारण कई बार लोगों को काफी ब्लड लॉस हो जाता है. ऐसे में उन्हें रक्त की बहुत जरूरत होती है. आप रक्तदान कर के उन लोगों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं और उन्हें इससे नयी जिंदगी मिल सकती है. इसके अलावा रक्तदान आपके लिए भी काफी फायदेमंद है.
उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से आपका शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है. दिमाग सकारात्मक होता है, रक्तदान करने वाले के कुछ जरूरी टेस्ट भी किए जाते हैं, जो उसके शरीर की फिटनेस चेक करने के लिए होते हैं. इस तरह रक्तदान के बहाने आपको अपनी सेहत के बारे में भी पता चल जाता है. बप्पादित्य करण, पालू, राकेश दास, अलोक दे, सुशांत चटर्जी, गोलू, मिलन आदि उपस्थित थे.



