जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में मंगलवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी ने हस्ताक्षर और प्रचार अभियान चलाया. 29 अप्रैल को जिला उपायुक्त कार्यालय में होने वाले छात्र प्रर्दशन को लेकर प्रचार अभियान चलाया गया. जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में बस सेवा को बहाल करने एवं विद्यार्थियों को किराया में 50 प्रतिशत की रियायत की मांग छात्र कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष शुभम झा ने बताया कि इसको लेकर जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में तैयारी की जा रही हैं. इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, सचिव सविता सोरेन, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, किशोर पाल, बबलू, राहुल समेत अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहें.



