जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा की ओर से जुगसलाई में छठे अस्थायी अमृतधारा की शुरुआत की गयी. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के मुख्य प्रकल्प के तहत 10 दिन में 10 अस्थायी अमृतधारा स्थापित करने के संकल्प के तहत जुगसलाई स्थित गोलछा तिरपाल प्रतिष्ठान में स्वरूप गोलछे के सौजन्य से इस अमृतधारा की शुरुआत की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष स्वरूप गोलछा, शाखा अध्यक्ष दिनकृत अग्रवाल, शाखा सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल, अमृत धारा संयोजक प्रकाश बजाज, प्रांतीय संयुक्त मंत्री आशुतोष काबरा, हेमंत अग्रवाल आदि उपस्थित थे.











