चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली गांव निवासी भोला नाथ पात्र (42) की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात रेलवे लाइन पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. स्थानिय लोगों से सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन के पोल संख्या 183/16 के पास शव बरामद किया गया है. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर जमा हो गयी. शव की पहचान मृतक के जेब से बरामद वोटर कार्ड के अधार पर भोला नाथ पात्र के रूप में हुई है.



