बहरागोड़ा : वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर बीती रात बहरागोड़ा के सीओ जितराय मुर्मू और थाना प्रभारी संतन तिवारी ने संयुक्त रूप से स्वर्णरेखा नदी बालू घाट पर छापामारी कर अवैध रूप से बालू लोड तीन हाइवा को जब्त कर थाना लाया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि सीओ के ब्यान पर थाना में अवैध रूप से बालू का उठाव करने के खिलाफ वाहन संख्या जेएच05 सीएन 2579, जेएच05 बीएक्स 3487 और जेएच 16 ए 8657 के चालक और वाहन मालिक पर कांड संख्या 22/23 के तहत धारा 414/34 भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि जब्त वाहन पर 600-600 सीएफटी कर बालू लोड है. पुलिस उक्त वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. वही स्थानीय पदाधिकारी द्वारा की गयी इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. ज्ञात हो कि स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार छापामारी अभियान के बावजूद भी बालू माफिया द्वारा रात के अंधेरे में विभिन्न नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर बीती रात छापामारी कर तीन हाइवा वाहन को जब्त किया गया है.



