चाकुलिया: वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को वन विभाग के कर्मियों ने जागरूकता वाहन के माध्यम से लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को वीडियो दिखाकर वन संरक्षण करने के प्रति जागरूक किया गया. वीडियो के माध्यम से डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने स्कूली बच्चों को वन संरक्षण कैसे करें और वन संरक्षण के क्या लाभ है.(नीचे भी पढ़े)
इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया. वन विभाग के इस कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और वन संरक्षण के प्रति किए गए कार्यक्रम का प्रभाव भी बच्चों पर देखा गया. मौके पर शिक्षक गोबिंद गोप,संदीप बेरा,राजीव मल्लिक,अरूण महतो,जानती मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.




