जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में आगामी 12 मई से तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन होगा. स्कूल प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य रूप से बैलेंस द बलून रेस, हिट द बॉटल, म्यूजिकल चेयर, बॉल इन द बास्केट, पास द रबर बैंड विथ स्ट्रॉ, वॉल पेंटिंग, कुक विदाउट फायर, हेयर स्टाइल, मेहंदी, म्यूजिकल डांस, कलेक्ट द सेम ऑब्जेक्ट, क्रैब वॉक, कार्ड बोर्ड रेस, पेपर फोल्डिंग डांस, क्राफ्ट वर्क, दिया डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग व लाइट द कैंडल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गयी हैं.(नीचे भी पढ़ें)
इन प्रतियोगिताओं के विनर विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार व सर्टिफिकेट भी प्रदान किये जायेंगे. जेवियर पब्लिक स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह ने कहा कि पुरस्कार और सर्टिफिकेट का वितरण बच्चों के बीच करने से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनायेगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित समर कैंप बच्चों में आत्मनिर्भरता और पर्सनालिटी को विकसित करता है.



