अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो स्टील के ऐश पोंड नंबर 4 में काम बंद एवं शुरू कराने को लेकर राजनीति तेज हो गई है. एक पक्ष जहां विस्थापितों को नियोजन देने की मांग कर रहा है, वहीं दूसरा पक्ष पहले पक्ष पर काम बंद कराकर विस्थापितों का हक छीनने का आरोप लगा रहा है. इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये हैं एवं दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
काम शुरू कराने वाले विस्थापितों ने काम बंद कराने वाले विस्थापितों के नेता रघुनाथ महतो पर माफियों और अपराधियों से मिलकर काम बंद कराने का आरोप लगाया है. इनका कहना है कि वह जब यह काम करवा रहे थे, विस्थापितों का हक मारने का काम किया है. आज जब ठेका लेनेवाली कंपनी विस्थापितों को पूरा काम दे रही है तो रघुनाथ महतो विरोध कराकर काम बंद कराने का काम कर रहे हैं. जिससे यहां रहने वाले लोग असुरक्षित हो चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि काम बंद होने के कारण अब किसी वक्त भी बांध टूट सकता है जिससे घरों में गंदा पानी घुस सकता है. वहीं रघुनाथ महतो और उनके समर्थक काम शुरू कराने वालों को बाहरी व्यक्ति करार दे रहे हैं और उनका कहना है कि हम किसी कीमत पर बिना नियोजन के काम शुरू नहीं होने देंगे. हालांकि प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं, लेकिन जिस प्रकार की स्थिति है वह किसी भी वक्त हिंसक झड़प हो सकती है.



