गम्हरिया : गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के खेल प्रशिक्षक सह एनसीसी इंचार्ज विकास कुमार सिंह सेकेंड अफसर बन गए हैं. इनका प्रशिक्षण पिछले वर्ष पहले कंप्टी नागपुर में हुआ था. विकास यह उपलब्धि पाने वाले जिले के एकमात्र खेल प्रशिक्षक हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय 37 झारखंड बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव कुमार मिश्रा को दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर दयानिधि बिसोई एसजे ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी. इस दौरान सोनारी एनसीसी ऑफिस में आयोजित पाइपिंग सेरेमनी में विकास कुमार सिंह को कंधे पर एक और स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया. स्कूल की कोऑर्डिनेटर सिस्टर अर्चना ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विकास कुमार सिंह ने कहा कि एनसीसी का दायित्व बच्चों में अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा एवं समय का पाबंद रहना सिखाता है, ताकि वे भविष्य में देश के लिए अपनी सेवा दे सकें और अपने माता-पिता एवं स्कूल का नाम रौशन कर सकें.



