जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी ग्वाला बस्ती को हटाने की प्रशासनिक आदेश के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता लोगों से मिलने पहुंचे. उन्होंने वहां पर बस्ती वासियों के आक्रोश को देखा और उनकी परेशानियों को समझा. मंत्री ने वहां पर से अधिकारियों से बातचीत की और किसी भी हालत में बस्ती को नहीं उजाड़ने का आश्वासन दिया. इस दौरान बस्ती वासियों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि सोनारी ग्वाला बस्ती को हटाने का आदेश जारी किया गया है. 1 सप्ताह में सभी को बस्ती खाली करने का आदेश दिया गया था जहां करीब 41 घर मौजूद है. सभी घरों को तोड़ने का आदेश जारी किया गया है. इसको लेकर बस्ती में हड़कंप है. वैसे यह कहा जा रहा था कि मंत्र बन्ना गुप्ता के किसी करीबी ने वहां मकान लिया है जिसको लेकर बस्ती को खाली कराया जा रहा था, इसके बाद से लोगों में काफी गुस्सा देखा गया था. मंत्री बन्ना गुप्ता के खुद वहां आ जाने से साजिशकर्ताओं का खुलासा हो गया है.




