जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत जेएमडी गेट के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों गोविंदपुर के रहने वाले बताए जाते है. साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक स्कूटी जब्त किया है. पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से 71 पुड़िया ब्राउन शूगर बरामद किया है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में जुगसलाई थानेदार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक जेएमडी गेट के पास स्कूटी के पास खडे होकर खरीद बिक्री हो रही है. इसके बाद एक टीम बनाकर उक्त स्थल के भेजा गया, इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इसी क्रम में स्कूटी की डिक्की से 71 पुड़िया ब्राउन शूगर बरामद किया गया है. पुलिस ने दोनों जेल भेज दिया है.



