जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कला मंच आयाम राष्ट्रीय कला मंच की पूर्वी सिंहभूम इकाई की ओर से कवि गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में कला संगम का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला विश्विद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरुण बाकरेवाल एवं समाजसेवी मनोज झुनझुनवाला उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों से 145 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसकी डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरोही कुमारी, द्वितीय स्थान सोनी कुमारी, तृतीय स्थान भूमि, सामूहिक डांस में नृत्य शक्ति की श्रीलेखा बोस, सारा मन्ना, अपर्णा पंडित, अंजलि पंडित, वर्षा मलिक शिउली साउ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला विश्विद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता जी ने कहा कि अभाविप का आयाम राष्ट्रीय कला मंच इस तरह के कार्यक्रम कराती आयी है, और आगे भी करवाएगी जिससे कि समाज के युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश कुमार कमलेन्दु,राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक बापन घोष, विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, महानगर मंत्री अमन कुमार, अभिषेक कुमार, कार्तिक झा, विवेकानंद,प्रियांशु राज, सौरभ पाठक, यश अग्रहरि एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.



