रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा मानकी मुंडा सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में नितिर तुरतुंग के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. आदिवासी हो समाज के बुद्धिजीवियों, नौकरी पेशा, मुण्डा मानकी संघ की केन्द्रीय कमेटी और स्थानीय निगरानी समिति के सहयोग से युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के मार्गदर्शन से कोल्हान नितिर तुरतुंग के पहले केएनटी स्टडी सेंटर सह लाइब्रेरी,चाईबासा केंद्र 1 नवम्बर 2020 से शुरू हुआ था. अभी तक इस केंद्र के अनेक छात्र विभिन्न पदों पर नौकरी कर रहे हैं. इस बार 2023 में भी चाईबासा केंद्र से दो शिक्षक गीता लागुरी (पंचायत सचिव) एवं दीपक लागुरी (इन्कम टैक्स) और तीन छात्राएं कानु तियु, अनिल हेस्सा एवं नरेश हेम्ब्रम, तीनों ने रेलवे में सफलता हासिल की है. कार्यक्रम में डॉ अम्बेदकर और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी हो महासभा के महासचिव सह टूसा सरदार स्कूल के संचालक यदुनाथ तियू ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा, ‘जब कोई छात्र सफल होता है तो उसके पीछे शिक्षक की मेहनत होती है. ये तो खुशी की बात है कि इस केंद्र से शिक्षक और छात्र दोनों ने सफलता प्राप्त की है. आप सभी ऐसे ही मेहनत करते रहिए और कोल्हान नितिर तुरतुंग का भी नाम कीजिए.’(नीचे भी पढ़ें)

समारोह को सेंया मार्शल लाइब्रेरी कमरहातू के संचालक सह केएनटी सलाहकार कृष्णा देवगम ने भी छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप सभी शिक्षकों की बातें सुनोगे और अच्छा व्यवहार करोगे तो तुम्हें दक्षिणा के रूप में सफलता ही मिलेगी. आज के समारोह में टेस्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आयी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया. इनमें बबली गोराई, गीता पुर्ती एवं सीता पुर्ती जिसका नाम इस प्रकार है सीनियर वर्ग में बबली केराई, गीता पूर्ति एवं सीता पूर्ति और जूनियर वर्ग में सुनैना बलमुचु, नारायण देवगम एवं विशाल बोबोंगा हैं.(नीचे भी पढ़ें)
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यदुनाथ तियू, कृष्णा देवगम, माझी राम जामुदा (अध्यक्ष कोल्हान नितिर तुरतुंग), श्री प्रेम सिंह डांगिल (महासचिव कोल्हान नितिर तुरतुंग) श्री शैलेन्द्र सुंडी (अध्यक्ष KNT CBSA), श्री रवींन्द्र गिलुवा (कार्यकारिणी सदस्य), बिरुली, शिक्षक श्री रघुनाथ बिरूवा, श्री प्रधान पुरती एवं काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थे.



