जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की बीए, बीएससी, बीकॉम और वोकेशनल कोर्स की सेमेस्टर एक की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है. झारखंड संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड की बीएड प्रवेश परीक्षा 13 मई को निर्धारित की गई है. जिसको लेकर सेमेस्टर एक की परीक्षाएं 13 मई की जगह 20 मई को आयोजित होगी. बाकी सभी परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित दिन में ही होगी. इससे संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.



