जमशेदपुर : बांगरीपोसी-भुवनेश्वर इंटरसिटी ट्रेन का आगामी 15 मई से खड़गपुर डिवीजन के बड़ामारा, कुचाई एवं जामसोल स्टेशनों पर ठहराव शुरू हो जायेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्थानीय लोगों की काफी दिनों से लंबित मांग को स्वीकार करते हुए ट्रेन के उक्त स्टेशनों पर प्रयोग के तौर पर छह महीने के लिए ठहराव की अनुमति दे दी है. दक्षिण पूर्व रेलवे के इस निर्णय का मयूरभंज जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भुवनेश्वर से सीधे संपर्क में लाभ मिलेगा.



