जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड स्थित एक स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। घटना बुधवार की शाम की है. आग लगने के बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं, जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. (नीचे भी पढ़ें)

बताते हैं कि गोदाम में एक मजदूर खाना बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर फट गया और इससे आग लग गई. गैस सिलेंडर फटने से कोई घायल नहीं हुआ है, हालांकि लेकिन गोदाम के मालिक का कहना है कि स्क्रैप का सारा सामान जल गया है. कई कागजात भी जल गए हैं। यह गोदाम विनोद सिंह का है। विनोद सिंह का कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.



