चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में अवैध बालू का परिवहन अब भी जारी है. बालू माफिया स्वर्णरेखा नदी घाट से अवैध रूप से बालू का खनन कर विभिन्न वाहनों से बालू का परिवहन कर रहे हैं. बीती रात चाकुलिया पुलिस ने अवैध बालू से लदा हाइवा संख्या बीआर 10 डब्ल्यू 3893 को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो की समय समय पर स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध बालू के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जाती है परंतु बालू माफिया द्वारा बालू का खनन कर परिवहन अब भी जारी है.




